"कार्य ही पूजा है/कर्मण्येव अधिकारस्य मा फलेषु कदाचना" दृष्टान्त का पालन होता नहीं,या होने नहीं दिया जाता जो करते हैं उन्हें प्रोत्साहन की जगह तिरस्कार का दंड भुगतना पड़ता है आजीविका के लिए कुछ लोग व्यवसाय, उद्योग, कृषि से जुडे, कुछ सेवारत हैंरेल, रक्षा सभी का दर्द उपलब्धि, तथा परिस्थितियों सहित कार्यक्षेत्र का दर्पण तिलक..(निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें, संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण 09911111611, 09999777358

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Sunday, November 9, 2014

मंत्रिमंडल के 21 नए मंत्री (प्रभार सहित)

मंत्रिमंडल के 21 नए मंत्री (प्रभार सहित) : कबीना मंत्री
1. मनोहर पर्रिकर: रक्षा मंत्री
2. सुरेश प्रभु: रेल मंत्री
3. वीरेंद्र सिंह: ग्रामीण विकास
4. जगत प्रकाश नड्डा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. महेश शर्मा: i) संस्कृति ii) पर्यटन iii) नागरिक उड्डयन
2. बंडारू दत्तात्रेय: श्रम एवं रोजगार
3. राजीव प्रताप रूडी: दक्षता विकास और उद्यमवृत्ति 

राज्य मंत्री
1. मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मंत्रालय
2. रामकृपाल यादव: जल एवं स्वच्छता
3. हरि भाई चौधरी: गृह मंत्रालय
4. प्रो. सांवरलाल जाट: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प
5. मोहन कुंडरिया: कृषि
6. गिरिराज सिंह: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
7. हंसराज अहिर: रसायन एवं उर्वरक
8. डॉ. रामशंकर कठेरिया: मानव संसाधन विकास
9. वाई एस चौधरी: विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान
10. जयंत सिन्हा: वित्त
11. राज्यवर्धन सिंह राठौड़: सूचना एवं प्रसारण मंत्री
12. बाबुल सुप्रियो: शहरी विकास
13. साध्वी निरंजन ज्योति: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
14. विजय सांपला: सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण

मंत्रालय में परिवर्तन 
1. सदानंद गौड़ा: कानून एवं न्याय (पूर्व रेल मंत्री)
2. हर्षवर्धन: विज्ञान एवं तकनीक (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री)
3. अरुण जेटली: वित्त और कॉरपोरेट मामलों (सहित सूचना प्रसारण मंत्रालय)
4. प्रकाश जावड़ेकर: वन एवं पर्यावरण मंत्री (कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं)

देश की केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार एवं पुनर्गठन भी किया गया है। डॉ. हर्षवर्धन और सदानंद गौड़ा के मंत्रालय बदल दिए गए हैं। प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद के अतिरिक्त नहीं रहे।  मंत्रालय विवरण उपरोक अनुसार रहेंगे। आरजेडी का छोड़ भाजपा में आए रामकृपाल यादव को जल एवं स्वच्छता मंत्रालय सौंपा गया है। 
मंत्रिमंडल के 21 नए मंत्री : 
लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के नायक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए मोदी के भाजपा नीत मई में गठित 46 सदस्यीय मंत्रि मंडल में गोपी नाथ मूंडे के सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास पर संख्या 45 रह गई थी। सरकार में कुल 22 कैबिनेट मंत्री तथा 22 राज्य मंत्री हैं, जिनमें से कुछ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। कई वर्तमान में छ: मंत्री एक से अधिक मंत्रालयों का दायित्व संभाल रहे हैं।मंत्रिमंडल के प्रथम विस्तार तथा पुनर्गठन में 16 नए चेहरे शामिल किये गए हैं।  

  मोदी मंत्रिमंडल के 21 नए मंत्रियों में चार कबीना, तीन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 14 राज्य मंत्री बनाए गए इसके साथ ही मोदी मंत्रिमंडल में कुल 66 मंत्री हो गए हैं।  नए 21 मंत्रियों के नाम इस प्रकार है : 
और भी... विस्तृत जानकारी हेतु ब्लॉग देखें :  http://kaaryakshetradarpan.blogspot.in/2014/11/blog-post_9.html 

और भी... 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं | देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता | आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

मोदी मंत्रिमंडल का प्रथम विस्तार आज

मोदी मंत्रिमंडल का प्रथम विस्तार आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने त्रिस्तरीय मंत्रिमंडलका आज प्रथम विस्तार किया हैं।  दोपहर 1.30 बजे राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल हुए शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मोदी सभी संभावित मंत्री, प्र मं निवास पहुंचें और प्रात: 9.30 बजे चाय के मध्य इन नेताओं से चर्चा हुई। कुछ मंत्रियों पर काम के दबाव को कम करने हेतु मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है।  
लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के नायक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए मोदी के भाजपा नीत मई में गठित 46 सदस्यीय मंत्रि मंडल में गोपी नाथ मूंडे के सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास पर संख्या 45 रह गई थी।  मंत्रिमंडल के प्रथम विस्तार तथा पुनर्गठन में 16 नए चेहरे शामिल किये गए हैं। 24 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र आरम्भ होने से पूर्व विस्तार किया जा रहा है, जिससे नए मंत्रियों को मंत्रालय की कायर्शैली समझने का समय मिल सके। 
मोदी सरकार में कुल 22 कैबिनेट मंत्री तथा 22 राज्य मंत्री हैं, जिनमें से कुछ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। कई वर्तमान में छ: मंत्री एक से अधिक मंत्रालयों का दायित्व संभाल रहे हैं। 
मोदी मंत्रिमंडल के 21 नए मंत्रियों में चार कबीना, तीन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 14 राज्य मंत्री बनाए गए इसके साथ ही मोदी मंत्रिमंडल में कुल 66 मंत्री हो गए हैं।  नए 21 मंत्रियों के नाम इस प्रकार है :
कबीना-मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री गोवाजे.पी.नड्डा (हिमाचल प्रदेश), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु तथा चौधरी बीरेंद्र सिंह।स्वतंत्र प्रभार- तेलंगाना से बंगारू दत्तात्रेय, एवं उत्तर प्रदेश से राजीव प्रताप रूडी तथा महेश शर्मा। 
14 राज्य मंत्री - मुख्तार अब्बास नकवी, रामशंकर कथेरिया, व साध्वी  निरंजन ज्योति (उत्तर प्रदेश), पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव व गिरिराज सिंह (बिहार), हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, व मोहनभाई कुंदेरिया (गुजरात), जयंत सिन्हा (झारखंड), ओलंपिक पदक विजेता राजवर्धन सिंह राठौर तथा सांवर लाल जाट (राजस्थान) महाराष्ट्र के चंद्रपुर के सांसद हंसराज गंगाराम अहीर, विजय सांपला (पंजाब), गायक बाबुल सुप्रियो, तथा वाई एस चौधरी व्यवसायी, तेलुगू देशमपार्टी (टीडीपी) से राज्यसभा सांसद और मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के विश्वस्त माने जाते हैं
  29 अगस्त क़ो कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये, चौधरी बीरेंद्र सिंह (हरियाणा) ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जा सकते हैं।शिवसेना से आज ही भाजपा में प्रविष्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में अपने कार्य से ख्याति अर्जित कर चुके, संभावित रेल मंत्री।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को त्यागपत्र दे दिया और उन्हें मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बनाए जाने की संभावना हैं।  भाजपा सूत्रों ने कहा कि पर्रिकर को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। सुरेश प्रभु को संभवत: सौंपा जा सकता है। 
दत्तात्रेय सिकंदराबाद तेलंगाना से एकमात्र सांसद तथा भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। 
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं | देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता | आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Wednesday, November 5, 2014

प्रकाशपर्व की बधाइयाँ

प्रकाशपर्व की बधाइयाँ

गुरुनानक जयंती पर विशेष 
जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल 
132235549अखिल विश्व में बसे गुरुसिख, उनके दिल बसे नानक देव। सभी को प्रकाशपर्व की कोटि कोटि बधाइयाँ, शुभकामनाये, -तिलक समस्त युगदर्पण मीडिया परिवार YDMS
गुरपूरब के पवित्र दिन का महत्व - इसे प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस पवित्र दिन केशधारी व सेहजधारी गुरु ग्रन्थ साहब की वाणी का अमृत, तथा कीर्तन अरदास करते हैं। इसके पूर्व प्रभात फेरियाँ निकली जाती हैं। गुरुद्वारों में अखंड लंगर तो 
कृ इस लिंक पर बटन दबाएं http://dharmsanskrutidarpan.blogspot.in/2014/11/blog-post.html
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Tuesday, November 4, 2014

केजरीवाल की गंदी राजनीति: बिन्नी

केजरीवाल की गंदी राजनीति: बिन्नी

विनोद कुमार बिन्नीनई दिल्ली आम आदमी पार्टी से निष्कासित लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया पर पर्दे के पीछे से गंदी राजनीति करने और दिल्ली में फिर से आप की सरकार बनवाने के लिए, उन्हें अपने पाले में लाने के करने का आरोप लगाया है। बिन्नी के अनुसार रविवार को मनीष सिसौदिया ने गत 10-12 माह से उनके कार्या, का कामकाज देख रहे, उनके कर्मी शकील को अपने कार्या, पर बुलाया और उससे कहा कि कांग्रेस के 6 लोग हमारे साथ आने को राजी हैं। यदि बिन्नी भी रामबीर शौकीन और शोएब इकबाल को साथ लाकर हमें समर्थन दे दें, तो दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।
बिन्नी का दावा है कि शकील ने इस मामले में प्रत्युत्तर नहीं दिया और वापस आकर मुझे सब कुछ बताया। बिन्नी का कहना है कि मैंने इस बारे में आप नेताओं से तो कोई बात नहीं की, किन्तु उनके इस कदम से यह अवश्य स्पष्ट हो गया कि पर्दे के पीछे से, वो कैसी राजनीति कर रहे हैं। जबकि मीडिया और जनता के सामने; वो विधानसभा भंग कर, नए सिरे से चुनाव कराने की मांग करते हैं। मनीष सिसौदिया ने बिन्नी के इस दावे को सरासर झूठ और बकवास करार देते हुए कहा कि वह न तो बिन्नी के 'ऑफिस बॉय' को जानते हैं और ना ही उसे अपने कार्या पर बुलाया था। 
देश की श्रेष्ठ प्रतिभा, प्रबंधन पर राजनिति के ग्रहण की परिणति दर्शाने का प्रयास | -तिलक संपादक
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है |
इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||"- तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

दिल्ली विधानसभा भंग, चुनाव जनवरी में?

दिल्ली विधानसभा को, राष्ट्रपति ने भंग किया, चुनाव जनवरी में?

डॉ हर्षवर्धन, सतीश उपाध्याय और प्रभात झा (फाइल फोटो)
युदस नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर भंग करने से, राष्ट्रीय राजधानी में नये चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ और फरवरी में ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के गिरने के बाद से यहां बनी राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गयी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र’’ की विधान सभा को तत्काल प्रभाव से 4 नवम्बर मंगलवार को भंग कर दिया। 
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस के साथ बातचीत कर, सरकार बनाने में इन तीनों दलों के असमर्थता व्यक्त करने की अपनी जानकारी भेजी थी।दिल्ली में अब अधिसूचना जारी होने पर विधानसभा चुनाव 2015 के आरम्भ में हो सकते हैं, जबकि विधानसभा की तीन सीटों के लिए 25 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया को चुनाव आयोग ने आज रद्द कर दिया। इस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने का आज अंतिम दिन था। भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और दिल्‍ली में अपना मु मं प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 
देश की श्रेष्ठ प्रतिभा, प्रबंधन पर राजनिति के ग्रहण की परिणति दर्शाने का प्रयास | -तिलक संपादक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

सियासत, विरासत और खिसियाहट

सियासत, विरासत और खिसियाहट 
21वीं सदी की राजनीति में सफलता के आयाम, जो असफलता चाहें, तो पूरा न पढ़ें। 
जब सत्ता को विरासत समझने वालों के दिन लने लगे, तब विरासत के ठेकेदारों ने विरासत मनमोहन को सौंप दी। किन्तु मौन कठपुतली बने, नाम के मनमोहन, किसी का मन मोह नहीं सके। न पप्पू विरासत ढोने योग्य थे। 
तब एक नए युग का सूत्रपात हुआ, इनके कुशासन व लूटराज से मुक्ति का युग आरम्भ हुआ। इस कड़ी में दो नाम उभरे। एक 'मोदी' जिसे विरासतदारों का बिकाऊ नकारात्मक मीडिया 2002 से पानी पी पी कर कोस रहा था, किन्तु गुजरात की जनता में उसके कार्य अपनी पैठ बना रहे थे। साम्प्रदायिकता के कलंक के विपरीत भेदभाव रहित शासन में, उसे मुस्लिमों ने भी अपनाया था। वे तीनों बार पहले से अधिक प्रचण्ड बहुमत से जनादेश पा कर अधिक सेवा का अद्भुत उदाहरण बने। 
दूसरा नाम प्रचार की देन 'केजरीवाल' का, जिसे अन्ना आंदोलन से पूर्व कोई जानता न था। दिल्ली में चल गया, तो उसने पूरे देश को, अपने प्रचार तंत्र में फंसाने का काम शुरू कर दिया !! अंधेरों से उठ कर दिल्ली का मु मं बना, तो मुँगरीलाल ने प्रधान मं बनने लोभ में छोटी कुर्सी को ठोकर मार दी। (जिस प्रकार 2004 में सोनिया को मदर टेरेसा बनाया गया था, देश लुटता भी रहा, जय गाते भी रहे, भ्रमजाल में फंसे ये लुटने वाले) केजरीवाल का  कुर्सी त्याग प्रचारित होने लगा। किन्तु बड़ी कुर्सी के लोभ का सत्य खुला, तो केजरीवाल 'थप्पड़ लाल' बन गया। केवल पँजाब के अतिरिक्त पूरे देश के 404 में से 400 प्रत्याशी, विजय तो क्या, जमानत बचा पाने में भी असफल रहे। कार ठोस काम का अभाव केवल, गुब्बारे में भरी हवा से पूरा नहीं होता। ठुस्स हो गया ! 
मोदी को गुजरात के पश्चात, देश की बागडोर सौंपने के कारण, पूरे विश्व में भारत ने अपनी, समाज में मोदी की साख बनाई है। महाराष्ट्र में शिवसेना की पूँछ पकडे बिना, सबसे बड़ा दल बने, हरियाणा में भाजपा ने, मात्र 4 से 47 की लम्बी छलांग से अपने बल पर बहुमत पाया। अब दिल्ली में भी मोदी के नेतृत्व में, भाजपा को सत्ता सौंप देगी। किन्तु, केजरीवाल को दिल्ली के बाद, देश में सत्ता से दूर होने के बाद, अब फिर से दिल्ली में सत्ता सौंपने के नाम पर, जनता बाबा जी का ठुल्लू ही सौंपेगी !!  इसके 70 प्रत्याशी, यदि खड़े हो भी गए; कोई एक भी जमानत बचने का दावा नहीं कर सकता !!!!!!!! 
जय हो !!

उत्तिष्ठत अर्जुन, उत्तिष्ठत जाग्रत !! 

समाज विश्व कल्याणार्थ देश की जड़ों से जुड़ें, युगदर्पण मीडिया समूह के संग।

जब नकारात्मक बिकाऊ मीडिया जनता को भ्रमित करे, 

तब पायें - नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प- युगदर्पण मीडिया समूह YDMS. 
हिंदी साप्ताहिक राष्ट्रीय समाचार पत्र, 2001 से
पंजी सं RNI DelHin11786/2001(सोशल मीडिया में
     विविध विषयों के 30 ब्लाग, 5 नेट चेनल  अन्य सूत्र) की

        60 से अधिक देशों में एक वैश्विक पहचान। -YDMS  07531949051

हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Sunday, November 2, 2014

महाराष्ट्र मंत्रीमंडल

महाराष्ट्र मंत्रीमंडल 
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने मंत्रियों के बीच बांटे मंत्रालययुदस: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अपने दस मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखे हैं। सहयोगी मंत्री और मंत्रालयों के नाम इस प्रकार है -
1. भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे - राजस्व, अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य तथा आबकारी विभाग।
2. पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार - वित्त एवं योजना तथा वन विभाग। 
3. विनोद तावड़े - स्कूली शिक्षा एवं खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मराठी भाषा और संस्कृति विभाग। 
4. प्रकाश मेहता (घाटकोपर पूर्व) - उद्योग एवं खनन तथा संसदीय कार्य मंत्री। 
5. चंद्रकांत पाटिल (सदस्य विधान परिषद) - सहकारिता, विपणन एवं कपडा विभाग, तथा लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उपक्रम सहित)। 
6. पंकजा मुंडे सुपुत्री स्व गोपीनाथ मुंडे - ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग। 
7. विष्णु सवारा (विधायक विक्रमगढ़ पालघर) - आदिवासी विभाग, सामाजिक न्याय तथा विशेष सहायता विभाग। 
8. दिलीप कांबले 'राज्य मंत्री' - आदिवासी विभाग, सामाजिक न्याय तथा विशेष सहायता विभाग। 
9. विद्या ठाकुर 'राज्य मंत्री' - ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण तथा महिला एवं विकास विभाग। फडणवीस ने 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ गत 31 अक्तूबर को शपथ ली थी। 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक