"कार्य ही पूजा है/कर्मण्येव अधिकारस्य मा फलेषु कदाचना" दृष्टान्त का पालन होता नहीं,या होने नहीं दिया जाता जो करते हैं उन्हें प्रोत्साहन की जगह तिरस्कार का दंड भुगतना पड़ता है आजीविका के लिए कुछ लोग व्यवसाय, उद्योग, कृषि से जुडे, कुछ सेवारत हैंरेल, रक्षा सभी का दर्द उपलब्धि, तथा परिस्थितियों सहित कार्यक्षेत्र का दर्पण तिलक..(निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें, संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण 09911111611, 09999777358

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Wednesday, February 18, 2015

नारी शक्ति का फिर सम्मान,

रातों रात विश्व भर में प्रसिद्ध, विंग कमांडर पूजा ठाकुर- भारतीय रक्षा सेवाओं में नारी शक्ति का फिर सम्मान, मोदी जी और भाजपा के  एक विशिष्टता प्राप्त करने के लिए नमन -यह दूसरों को प्रेरित करेगा। Please Share it to Inspire Others. इसे अधिकतम शेयर कर, दूसरों को भी प्रेरित करें - https://www.youtube.com/user/DoorDarpan/playlists
https://www.youtube.com/watch?v=qmc663e8duE&list=PL691A4A699E3CFAC5&index=35
महिला घर परिवार दर्पण -
घर 4 दीवारी से नहीं, 4 जनों से बनता है,
परिवार उनके प्रेम और तालमेल से बनता है |
आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
विश्वगुरु रहा वो भारत, इंडिया के पीछे कहीं खो गया |
इंडिया से भारत बनकर ही, विश्व गुरु बन सकता है; - तिलक
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
 योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
 देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Sunday, February 15, 2015

भाजपा का छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर अधिकार

भाजपा का छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर अधिकार
सत्तारुढ़ भाजपा ने आज छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर विजय अर्जित कर ली। इस सीट पर 1994 से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का अधिकार था। भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थ कुनकोलिंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र फर्तादो को 5,368 मतों के अंतर से हराया।
कुनकोलिंकर को 9,989 और फर्तादो को 4,621 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी समीर केलकर को 624 और संदीप वैगंकर को 140 मत मिले। कुनकोलिंकर ने परिणाम की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे जनादेश मिला है। अब मेरा दायित्व है कि मैं लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करूं। यह एक बडा दायित्व है किन्तु मुझे विश्वास है कि मैं लोगों के विश्वास को गलत नहीं होने दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ''मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा।’’
इस सीट के लिए उपचुनाव 13 फरवरी को हुए थे। इस मध्य 71% लोगों ने मतदान किया था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने केंद्र में रक्षा मंत्री की दायित्व निभाने के लिए नवंबर 2014 में त्यागपत्र दे दिया था जिसके बाद से यह सीट रिक्त थी।
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
http://raashtradarpan.blogspot.in/2015/02/blog-post_15.html
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
 देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
 आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

विश्व कप में पाक के विरुद्ध भारतीय विजय

कोहली ने जमाया शतक, मोदी ने दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एडिलेड ओवल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान का शुभारम्भ जीत के साथ करने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘टीम इंडिया को बधाई। अच्छा खेले। हम सभी को आप पर गर्व है।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पूर्व विश्व कप के आरम्भ से पूर्व प्रत्येक भारतीय क्रिकेटर को व्यक्तिगत रूप से अपनी  शुभकामना दी थी। गत विजेता भारत ने आज यहां पाकिस्तान को 76 रन से हराकर अपने अभियान का भव्य  श्रीगणेश और इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के विरुद्ध विश्व कप के सभी मैचों में विजयी निरंतरता को बनाए रखा। इस एकपक्षीय स्पर्धा से भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध विश्व कप में निरंतर छठी विजय कित की। 
विराट कोहली पाकिस्तान के विरुद्ध विश्व कप मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, जब उन्होंने एडीलेड में अपना 22वां वनडे शतक जड़ा। पाकिस्तान के विरुद्ध  2003 में सचिन ने 98 ही बनाये थे। दूसरे विकेट के लिये शिखर धवन (73) के साथ 129 और तीसरे विकेट के लिये सुरेश रैना (74) के साथ 110 रन जोड़े। http://yuvaadarpan.blogspot.in/2015/02/blog-post_15.html
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक 

Thursday, February 12, 2015

फ्री वाई फाई का वादा, नियम और शर्तों में

फ्री वाई फाई का वादा, नियम और शर्तों में

 नई दिल्ली: चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फ्री वाई फाई शहर बनाने का वादा किया था. अब वादा निभाने का समय आया तो फ्री वाई फाई नियम और शर्तों के चक्कर में फंस गया है। सरकार के संभावित उप मु.मं  मनीष सिसोदिया ने भी साफ कर दिया है कि फ्री का अर्थ कई नियम-शर्तें हैं। 

मनीष सिसौदिया ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, 'ऐसा नहीं है कि आप सारी फिल्में वाई-फाई पर देखते रहो। मूल आवश्यकता के लिए फ्री वाई-फाई मिलेगा। जैसे कि महिला सुरक्षा के लिए, आप मोबाइल पर बटने लगाकर क्या करेंगे जब इंटरनेट ही नहीं होगा तो, यदि फ्री वाई-फाई होगा तो हम संपर्क कर पाएंगे।'
सिसौदिया का कहना था, 'हम मोबाइल के लिए ई-गर्वर्नेंस लेकर आएंगे। इन सबके लिए चाहिए। अब सारा वाई-फाई फ्री हो जाएगा ऐसा नहीं है। साफ पानी और शिक्षा की तरह ही दिल्ली की आवश्यकता है।'
कैसे पूरा होगा वादा?
केजरीवाल ने दिल्ली को फ्री वाईफाई जोन में बदलने का बड़ा वादा किया है और इसका व्यय डेढ़ हजार करोड़ से भी अधिक हो सकता है। दिल्ली का दिल धड़क रहा है। दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाने और महिलाओं की सुरक्षा के वादे के साथ केजरीवाल ने दिल्ली को फ्री वाई-फाई जोन में बदलने का वादा भी किया है, किन्तु क्या ये वादा पूरा होगा?
जरा तुलना कीजिए
  • एक ओर है दिल्ली और दूसरी ओर है अमेरिका का शहर मिनेपोलिस
  • दिल्ली का क्षेत्रफल है प्राय: 1500 वर्ग किमी, जबकि मिनेपोलिस का 150 वर्ग किलोमीटर
  • दिल्ली का जनसँख्या है 1.8 करोड़ और मिनेपोलिस की है 4 लाख
  • मिनेपोलिस पूरी तरह वाईफाई क्षेत्र है जिस पर कुल खर्च आया है 25 मिलियन डॉलर अर्थात प्राय: 150 करोड़ रुपये
  • अब यदि क्षेत्रफल के स्तर से देखें तो दिल्ली को वाई-फाई बनाने के लिए 10 गुना अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है अर्थात प्राय: 1500 करोड़ रुपये
  • यही नहीं वार्षिक रखरखाव का खर्च भी 2 लाख डॉलर है अर्थात प्राय: सवा करोड़ रुपये
  • अधिक जनसँख्या के लिए रखरखाव भी महंगा हो सकता है। 
अमेरिका को छोड़िए। भारत का उदहारण देखिए। प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी क्षेत्र के इन दो घाटों को भी इसी सप्ताह फ्री वाई-फाई जोन बनाया गया है। दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर फ्री वाई-फाई की योजना लागू हो गई है। प्रधानमंत्री के चुनावी क्षेत्र में फ्री वाई-फाई के लिए प्राय: 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
ऐसे में क्या केजरीवाल उस दिल्ली के मात्र 37 हजार करोड़ के बजट से मोटी राशि दिल्ली की हवाओं में तैरते इंटरनेट पर खर्च करने जा रहे हैं। दिल्ली के युवा वोटरों के लिए केजरीवाल को निजी खिलाड़ियों से भी जूझना है और ऐसे में देखना ये होगा कि दिल्ली में कब तक फ्री वाईफाई होता है।
इस बात को भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि फ्री वाई-फाई होगा तो उसकी निर्धारित सीमा तय क्या होती है। वाराणसी में फ्री वाईफाई के लिए सीमा तय की गई है।
  • 30 मिनट तक वाई-फाई का उपयोग निशुल्क होगा
  • इसके बाद के लिए कंपनियों के डाटा कार्ड दिए जाएंगे जिसमें
  • 30 मिनट के लिए 20 रुपये
  • 60 मिनट के लिए 30 रुपये
  • 120 मिनट के लिए 50 रुपये
  • पूरे दिन के लिए 70 रुपये, आपको अपनी जेब से खर्च करने पड़ेंगे। 
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है |
इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||"- तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
 देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

असम नगर निगम चुनाव में भाजपा की भव्य विजय

असम नगर निगम चुनाव में भाजपा की भव्य विजय 

असम म्‍यूनिस्‍पल चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त जीतयुदस: किसी नकारात्मक मसालेदार मीडिया ने इसे दर्शाया? असम में हुए शहरी निगम बोर्ड चुनाव परिणामों ने, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की पीड़ा झेल रही भाजपा के घावों पर मरहम लगाने का काम किया है। निकाय चुनाव में भाजपा ने प्राय:50 % नगरपालिकाओं में विजय अर्जित की और पहली बार कांग्रेस को पछाड़ा। दो दिन पहले दिल्ली में बुरी तरह पराजय  से पीड़ित  भाजपा को असम निकाय चुनाव में राहत मिली है।  इससे पार्टी में उत्साह का संचार हुआ है।  नौ फरवरी को हुए चुनाव में 14 लाख मतदाताओं में से 74 % ने वोट डाले थे।
 गुरुवार को आए चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 74 नगरपालिकाओं में से 38 में बहुमत प्राप्त किया है, जबकि कांग्रेस को 17 नगरपालिकाओं में जीत मिली असम गण परिषद को मात्र दो नगरपालिका जबकि एनसीपी को एक में जीत मिली है।  वार्डों की संख्या के अनुसार, प्रदेश के कुल 743 वार्डों में से 702 के परिणाम आए।  इसमें भाजपा को 340 वार्ड , जबकि कांग्रेस को 232 व असम गण परिषद को 39 वार्डों में विजय  प्राप्त हुई. अन्य पार्टियों को 10 से भी कम वार्ड मिले। 
2009 में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भव्य विजय प्राप्त की थी उसने अगप के साथ मिलकर चार सौ से अधिक वार्डों पर कब्जा जमाया था. इस चुनाव में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी थी किन्तु इस बार पराजय से ऊपर उठकर भाजपा ने सबसे अधिक नगरपालिकाओं पर कब्जा किया और अकेले दम बहुमत अर्जित किया है जबकि मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निर्वाचन क्षेत्र के निकायों में कांग्रेस सम्मान बचाने में सफल रही है, किन्तु कई मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा ने वर्चस्व स्थापित कर लिया है भाजपा इसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है, जिसमें भाजपा स्वयं शहरी क्षेत्र में सुदृढ़ दिखने लगी है मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम आए हैं आगामी विधानसभा चुनावों में और बेहतर परिणाम मिलेंगे। 

उत्तिष्ठत अर्जुन, उत्तिष्ठत जाग्रत ! 

नकारात्मक मीडिया के भ्रम के जाल को तोड़, सकारात्मक ज्ञान का प्रकाश फैलाये। 

समाज, विश्व कल्याणार्थ देश की जड़ों से जुड़ें, युगदर्पण मीडिया समूह के संग।। YDMS

      जब नकारात्मक बिकाऊ मीडिया जनता को भ्रमित करे, 
तब पायें - नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प- 
युगदर्पण मीडिया समूह YDMS. 
Join YDMS युगदर्पण हिंदी साप्ताहिक राष्ट्रीय समाचार पत्र, 2001 से
पंजी सं RNI DelHin11786/2001(सोशल मीडिया में विशेष प्रस्तुति 
     विविध विषयों के 30 ब्लाग, 5 नेट चेनल  अन्य सूत्र) की

        70 से अधिक देशों में एक वैश्विक पहचान। -तिलक -संपादक युगदर्पण मीडिया समूह YDMS  07531949051, 9999777358, 9911111611

যুগদর্পণ, યુગદર્પણ  ਯੁਗਦਰ੍ਪਣ, யுகதர்பண  യുഗദര്പണ  యుగదర్పణ  ಯುಗದರ್ಪಣ,

यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
जो शर्मनिरपेक्ष, अपने दोहरे चरित्र व कृत्य से- देश धर्म संस्कृति के शत्रु;
राष्ट्रद्रोह व अपराध का संवर्धन, पोषण करते। उनसे ये देश बचाना होगा। तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

आप की नयी सरकार में होंगे वकील, पत्रकार और वास्तुकार

आप की नयी सरकार में (सामाजिक कार्यकर्ता रह चुके) वकील, पूर्व पत्रकार और वास्तुकार मंत्री होंगे। भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं एक सामाजिक कार्यकर्ता रह चुके हैं। वह आईआईटी की पढ़ाई करने के बाद आईआरएस अधिकारी बने थे। उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ दी और अन्ना आंदोलन के प्रमुख सदस्य रहते, सरकार की नींवें हिला दी थीं। बाद में आम आदमी पार्टी बनायी।
मनीष सिसोदिया 43 वर्षीय पूर्व पत्रकार शीघ्र ही उप मुख्यमंत्री बनने वाले हैं इन्होंने केजरीवाल के साथ मिलकर गै.स.सं (एनजीओ) आरम्भ करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी और आरटीआई तैयार करने में उनकी सहायता की थी। नये मंत्रिमंडल में फस्थान पाने वालों में संस्थापक सदस्य व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकूरबस्ती से पार्टी विधायक सत्येंद्र कुमार जैन व्यवसाय से वास्तुकार हैं एक अन्य संस्थापक सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय को भी शनिवार को मंत्री के रूप में शपथ दिलायी जाएगी। ये दोनों भी केजरीवाल के साथ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के दिनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपना कॅरियर एक छात्र नेता के रूप में आरम्भ किया था। उन्होंने 2013 में बाबरपुर से विधानसभा लड़ा किन्तु असफल रहे। वह पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के भी सदस्य हैं।
त्रिनगर से विधायक जितेंद्र तोमर और सुल्तानपुर माजरा से संदीप कुमार दोनों व्यवसाय से अधिवक्ता हैं और वे पार्टी से उसके स्थापना से ही जुड़े हुए हैं। दोनों पहली बार विधायक बने हैं। मटिया महल से विधायक असीम अहमद खान भी पहली बार विधायक बने हैं, वह नयी आप सरकार में एकमात्र अल्पसंख्यक चेहरा हैं। 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक