"कार्य ही पूजा है/कर्मण्येव अधिकारस्य मा फलेषु कदाचना" दृष्टान्त का पालन होता नहीं,या होने नहीं दिया जाता जो करते हैं उन्हें प्रोत्साहन की जगह तिरस्कार का दंड भुगतना पड़ता है आजीविका के लिए कुछ लोग व्यवसाय, उद्योग, कृषि से जुडे, कुछ सेवारत हैंरेल, रक्षा सभी का दर्द उपलब्धि, तथा परिस्थितियों सहित कार्यक्षेत्र का दर्पण तिलक..(निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें, संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण 09911111611, 09999777358

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Wednesday, November 5, 2014

प्रकाशपर्व की बधाइयाँ

प्रकाशपर्व की बधाइयाँ

गुरुनानक जयंती पर विशेष 
जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल 
132235549अखिल विश्व में बसे गुरुसिख, उनके दिल बसे नानक देव। सभी को प्रकाशपर्व की कोटि कोटि बधाइयाँ, शुभकामनाये, -तिलक समस्त युगदर्पण मीडिया परिवार YDMS
गुरपूरब के पवित्र दिन का महत्व - इसे प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस पवित्र दिन केशधारी व सेहजधारी गुरु ग्रन्थ साहब की वाणी का अमृत, तथा कीर्तन अरदास करते हैं। इसके पूर्व प्रभात फेरियाँ निकली जाती हैं। गुरुद्वारों में अखंड लंगर तो 
कृ इस लिंक पर बटन दबाएं http://dharmsanskrutidarpan.blogspot.in/2014/11/blog-post.html
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Tuesday, November 4, 2014

केजरीवाल की गंदी राजनीति: बिन्नी

केजरीवाल की गंदी राजनीति: बिन्नी

विनोद कुमार बिन्नीनई दिल्ली आम आदमी पार्टी से निष्कासित लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया पर पर्दे के पीछे से गंदी राजनीति करने और दिल्ली में फिर से आप की सरकार बनवाने के लिए, उन्हें अपने पाले में लाने के करने का आरोप लगाया है। बिन्नी के अनुसार रविवार को मनीष सिसौदिया ने गत 10-12 माह से उनके कार्या, का कामकाज देख रहे, उनके कर्मी शकील को अपने कार्या, पर बुलाया और उससे कहा कि कांग्रेस के 6 लोग हमारे साथ आने को राजी हैं। यदि बिन्नी भी रामबीर शौकीन और शोएब इकबाल को साथ लाकर हमें समर्थन दे दें, तो दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।
बिन्नी का दावा है कि शकील ने इस मामले में प्रत्युत्तर नहीं दिया और वापस आकर मुझे सब कुछ बताया। बिन्नी का कहना है कि मैंने इस बारे में आप नेताओं से तो कोई बात नहीं की, किन्तु उनके इस कदम से यह अवश्य स्पष्ट हो गया कि पर्दे के पीछे से, वो कैसी राजनीति कर रहे हैं। जबकि मीडिया और जनता के सामने; वो विधानसभा भंग कर, नए सिरे से चुनाव कराने की मांग करते हैं। मनीष सिसौदिया ने बिन्नी के इस दावे को सरासर झूठ और बकवास करार देते हुए कहा कि वह न तो बिन्नी के 'ऑफिस बॉय' को जानते हैं और ना ही उसे अपने कार्या पर बुलाया था। 
देश की श्रेष्ठ प्रतिभा, प्रबंधन पर राजनिति के ग्रहण की परिणति दर्शाने का प्रयास | -तिलक संपादक
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है |
इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||"- तिलक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

दिल्ली विधानसभा भंग, चुनाव जनवरी में?

दिल्ली विधानसभा को, राष्ट्रपति ने भंग किया, चुनाव जनवरी में?

डॉ हर्षवर्धन, सतीश उपाध्याय और प्रभात झा (फाइल फोटो)
युदस नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर भंग करने से, राष्ट्रीय राजधानी में नये चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ और फरवरी में ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के गिरने के बाद से यहां बनी राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गयी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र’’ की विधान सभा को तत्काल प्रभाव से 4 नवम्बर मंगलवार को भंग कर दिया। 
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस के साथ बातचीत कर, सरकार बनाने में इन तीनों दलों के असमर्थता व्यक्त करने की अपनी जानकारी भेजी थी।दिल्ली में अब अधिसूचना जारी होने पर विधानसभा चुनाव 2015 के आरम्भ में हो सकते हैं, जबकि विधानसभा की तीन सीटों के लिए 25 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया को चुनाव आयोग ने आज रद्द कर दिया। इस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने का आज अंतिम दिन था। भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और दिल्‍ली में अपना मु मं प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 
देश की श्रेष्ठ प्रतिभा, प्रबंधन पर राजनिति के ग्रहण की परिणति दर्शाने का प्रयास | -तिलक संपादक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

सियासत, विरासत और खिसियाहट

सियासत, विरासत और खिसियाहट 
21वीं सदी की राजनीति में सफलता के आयाम, जो असफलता चाहें, तो पूरा न पढ़ें। 
जब सत्ता को विरासत समझने वालों के दिन लने लगे, तब विरासत के ठेकेदारों ने विरासत मनमोहन को सौंप दी। किन्तु मौन कठपुतली बने, नाम के मनमोहन, किसी का मन मोह नहीं सके। न पप्पू विरासत ढोने योग्य थे। 
तब एक नए युग का सूत्रपात हुआ, इनके कुशासन व लूटराज से मुक्ति का युग आरम्भ हुआ। इस कड़ी में दो नाम उभरे। एक 'मोदी' जिसे विरासतदारों का बिकाऊ नकारात्मक मीडिया 2002 से पानी पी पी कर कोस रहा था, किन्तु गुजरात की जनता में उसके कार्य अपनी पैठ बना रहे थे। साम्प्रदायिकता के कलंक के विपरीत भेदभाव रहित शासन में, उसे मुस्लिमों ने भी अपनाया था। वे तीनों बार पहले से अधिक प्रचण्ड बहुमत से जनादेश पा कर अधिक सेवा का अद्भुत उदाहरण बने। 
दूसरा नाम प्रचार की देन 'केजरीवाल' का, जिसे अन्ना आंदोलन से पूर्व कोई जानता न था। दिल्ली में चल गया, तो उसने पूरे देश को, अपने प्रचार तंत्र में फंसाने का काम शुरू कर दिया !! अंधेरों से उठ कर दिल्ली का मु मं बना, तो मुँगरीलाल ने प्रधान मं बनने लोभ में छोटी कुर्सी को ठोकर मार दी। (जिस प्रकार 2004 में सोनिया को मदर टेरेसा बनाया गया था, देश लुटता भी रहा, जय गाते भी रहे, भ्रमजाल में फंसे ये लुटने वाले) केजरीवाल का  कुर्सी त्याग प्रचारित होने लगा। किन्तु बड़ी कुर्सी के लोभ का सत्य खुला, तो केजरीवाल 'थप्पड़ लाल' बन गया। केवल पँजाब के अतिरिक्त पूरे देश के 404 में से 400 प्रत्याशी, विजय तो क्या, जमानत बचा पाने में भी असफल रहे। कार ठोस काम का अभाव केवल, गुब्बारे में भरी हवा से पूरा नहीं होता। ठुस्स हो गया ! 
मोदी को गुजरात के पश्चात, देश की बागडोर सौंपने के कारण, पूरे विश्व में भारत ने अपनी, समाज में मोदी की साख बनाई है। महाराष्ट्र में शिवसेना की पूँछ पकडे बिना, सबसे बड़ा दल बने, हरियाणा में भाजपा ने, मात्र 4 से 47 की लम्बी छलांग से अपने बल पर बहुमत पाया। अब दिल्ली में भी मोदी के नेतृत्व में, भाजपा को सत्ता सौंप देगी। किन्तु, केजरीवाल को दिल्ली के बाद, देश में सत्ता से दूर होने के बाद, अब फिर से दिल्ली में सत्ता सौंपने के नाम पर, जनता बाबा जी का ठुल्लू ही सौंपेगी !!  इसके 70 प्रत्याशी, यदि खड़े हो भी गए; कोई एक भी जमानत बचने का दावा नहीं कर सकता !!!!!!!! 
जय हो !!

उत्तिष्ठत अर्जुन, उत्तिष्ठत जाग्रत !! 

समाज विश्व कल्याणार्थ देश की जड़ों से जुड़ें, युगदर्पण मीडिया समूह के संग।

जब नकारात्मक बिकाऊ मीडिया जनता को भ्रमित करे, 

तब पायें - नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प- युगदर्पण मीडिया समूह YDMS. 
हिंदी साप्ताहिक राष्ट्रीय समाचार पत्र, 2001 से
पंजी सं RNI DelHin11786/2001(सोशल मीडिया में
     विविध विषयों के 30 ब्लाग, 5 नेट चेनल  अन्य सूत्र) की

        60 से अधिक देशों में एक वैश्विक पहचान। -YDMS  07531949051

हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Sunday, November 2, 2014

महाराष्ट्र मंत्रीमंडल

महाराष्ट्र मंत्रीमंडल 
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने मंत्रियों के बीच बांटे मंत्रालययुदस: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अपने दस मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखे हैं। सहयोगी मंत्री और मंत्रालयों के नाम इस प्रकार है -
1. भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे - राजस्व, अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य तथा आबकारी विभाग।
2. पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार - वित्त एवं योजना तथा वन विभाग। 
3. विनोद तावड़े - स्कूली शिक्षा एवं खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मराठी भाषा और संस्कृति विभाग। 
4. प्रकाश मेहता (घाटकोपर पूर्व) - उद्योग एवं खनन तथा संसदीय कार्य मंत्री। 
5. चंद्रकांत पाटिल (सदस्य विधान परिषद) - सहकारिता, विपणन एवं कपडा विभाग, तथा लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उपक्रम सहित)। 
6. पंकजा मुंडे सुपुत्री स्व गोपीनाथ मुंडे - ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग। 
7. विष्णु सवारा (विधायक विक्रमगढ़ पालघर) - आदिवासी विभाग, सामाजिक न्याय तथा विशेष सहायता विभाग। 
8. दिलीप कांबले 'राज्य मंत्री' - आदिवासी विभाग, सामाजिक न्याय तथा विशेष सहायता विभाग। 
9. विद्या ठाकुर 'राज्य मंत्री' - ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण तथा महिला एवं विकास विभाग। फडणवीस ने 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ गत 31 अक्तूबर को शपथ ली थी। 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Sunday, October 26, 2014

खट्टर ने ली मुमं पद की शपथ

खट्टर ने प्रमं मोदी की उपस्थिति में ली मुमं पद की शपथ


राबर्ट वाड्रा-डीएलएफ जमीन सौदे की जांच कराएगी नई हरियाणा सरकार
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद रविवार को मनोहर लाल खट्टर ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली। 
पंचकूला के मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उन्‍हें राज्‍य के 10वें मुमं पद की शपथ दिलाई। गत 18 वर्ष में वह राज्‍य के पहले गैर जाट मुमं हैं। संगठन कौशल के धनी माने जाने वाले 60 वर्षीय अविवाहित, खट्टर के साथ नौ मंत्रियों ने पद की शपथ ली। इनमें रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनकड़, अनिल विज, कविता जैन और नरबीर सिंह को कबीना मंत्री बनाया गया है। विक्रम सिंह ठेकेदार, कर्ण देव कंबोज और कृष्ण कुमार बेदी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।
शपथग्रहण में शामिल हुए मोदी, आडवाणी
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह सहित भाजपा शासित छह राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल थे। हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निमंत्रण दिया गया था, किन्तु वह नहीं आए थे। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार पंचकूला में आयोजित किया गया और इसके ऊपर प्राय: एक करोड़ रुपए का व्यय हुआ। 
किसी दोषी को क्षमा नहीं 
शपथ लेने के तुरंत बाद नई हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वाड्रा-डीएलएफ सहित हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हुए भूमि सौदों की जांच की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है।  
कैबिनेट मंत्री बने अनिज विज ने शपथ लेने के बाद कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए भूमि सौदे सहित सभी भूमि सौदों की जांच की जाएगी। विज ने कहा कि 'जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वो भूपिंदर सिंह हुड्डा हों या वाड्रा, हमारी सरकार किसी को भी क्षमा नहीं होगी।' इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि 'हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनाएं। नई सरकार आते ही पुरानी सरकार पर कार्रवाई करने लगे, पाक से यह मत सीखिए।' 
13 एकड़ क्षेत्र में लगी थीं 50 हजार कुर्सियां
पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित मेला ग्राउंड में हुए इस समोराह में 1200 अति विशिष्ठ और विशिष्ठ जनों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी थी। बैठने की व्‍यवस्‍था 13 एकड़ क्षेत्र में की गई थी और 50 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। मेला ग्राउंड में प्राय: सवा दो सौ अतिथियों के बैठने के लिए अलग से विशेष मंच बनाया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ साधु-संतों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। इन्हें अति विशिष्ट अतिथि का स्तर प्रदान किया गया था।
खट्टर ने की समीक्षा 
शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार रात प्राय: 7 बजे खट्‌टर औचक निरीक्षण पर पंचकूला पहुंच गए थे। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की और वहां काम कर लोगों से बात की थी। वह मंच पर चढ़े थे। माना जा रहा है कि सम्भवत: ऐसा पहली बार है कि कोई नामित मुमं अपने शपथग्रहण की तैयारियां देखने स्वयं पहुंचा हो।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह पहले सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाला था, किन्तु बाद में इसे सेक्टर-5 स्थित हुडा मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि भाजपा नहीं चाहती थी कि खट्टर ऐसी जगह शपथ लें, जिसका नाम इनैलो के संस्थापक के नाम पर रखा गया है। साथ ही, देवीलाल हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री बने, पर एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में भाजपा प्रदेश में अपनी पहली सरकार, ऐसी जगह से शुरू नहीं करना चाहती। दूसरा कारण संख्या 5 है। माना जा रहा है कि मेला ग्राउंड सेक्टर-5 में है और 5 अंक खट्टर के लिए भाग्यशाली माना जाता है।  इसे भी देखें -http://www.raashtradarpan.blogspot.in/2014/10/blog-post_75.html


Tuesday, October 21, 2014


हरियाणा में प्रथम भाजपा व पंजाबी मुख्यमंत्री 

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के व पंजाबी बिरादरी से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होंगे। 

खट्टर से जुड़ी 8 विशेष बातें: - 


हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

Thursday, September 25, 2014

'मेक इन इंडिया' योजना

'मेक इन इंडिया' योजना
नई दिल्ली (युदस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' अभियान  
का शुभारम्भ कर इस को पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित किया। इस अवसर पर एक वेबपोर्टल 'मेकइनइंडियाडॉटकॉम' भी आरम्भ करते उन्होंने कहा कि यह एक सोच मात्र नहीं है बल्कि इस सोच पर खरा उतरना हम सब का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया एक शेर द्वारा उठाया गया पग है। इस पोर्टल पर निवेशकों की सहायता के लिए कई प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही यहां उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को नवरात्र की भी बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लिए एफडीआइ का अर्थ 'फ‌र्स्ट डेवलप इंडिया' है। अपने भाषण में उन्होंने जहां भारत की जनशक्ति का उल्लेख किया, वहीं डिजिटल इंडिया, ई-क्षेत्र और इससे जुड़े समस्त क्षेत्रों के साथ 'लिंक वेस्ट' का एक नया नारा भी दिया। मोदी ने कहा कि इस के तहत सरकार देश में निकले कचरे के माध्यम देश का विकास करेगी। इसको पीपीपी प्रारूप के तहत किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों को इस परियोजना के लिए आगे आने को कहा। अपने भाषण में उन्होंने मंगलयान की सफलता के लिए भारत के इंजीनियरों की पीठ भी थपथपाई।
modi-tokyoप्रधानमंत्री ने पर्यटन और हॉस्पिटल उद्योग के लिए भी संभावनाएं खोजने के लिए उद्योगपतियों को आगे आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है, कि देश में वर्तमान नियमों को न्यूनतम कर उद्योगों को सशक्त किया जाए। पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के देशों को यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि उनके लिए बाजार कहां उपलब्ध है। भारत एक ऐसा देश है जहां विश्व के उद्योगपतियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।हमें विदेश पलायन की स्थिति को बदलना है. इस सोच और विचार को पूरे विश्व में फैलाना है।
अपने भाषण के आरम्भ में मोदी ने बैठक में उद्योगपतियों को स्थान नहीं मिलने पर क्षमा मांगी। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विदेश पलायन को रोकने पर बल दिया। साथ ही कहा कि उद्योगपतियों को सरकार पर विश्वास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता हाथों की शक्ति को बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
मोदी ने देश के विकास के लिए राज्यों से केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि यदि राज्यों का विकास होगा या वहां उद्योग लगेंगे, तो यह देश का ही विकास है। मोदी ने कहा कि राज्यों के रास्ते ही देश का विकास संभव है। मंच से उन्होंने अपनी सरकार और अपनी प्रशासनिक व्यवस्था की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले वाले सभी अधिकारी उनसे अधिक सकारात्मक सोच वाले हैं जो एक कदम आगे बढ़कर काम करते हैं। उन्होंने देश और विदेश के उद्योगपतियों से भारत के विकास में सहयोग करने की अपील की। किसी भी उद्योग के लिए सबसे बड़ी बाधा होती है नीति और नियमन के नाम पर अड़ंगेबाजी। सरकार ने इसके लिए 'इन्वेस्ट इंडिया' नाम का प्रकोष्ठ बनाया है, जो इस मामले में विदेशी निवेशकों का मार्गदर्शन करेगा। 
कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अभियान और केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को वहां उपस्थित उद्योगपतियों के समक्ष प्रस्तुत30 देशों की 3000 कंपनियों को भारत में उत्पादन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत लालफीताशाही से छुटकारा पाना सरकार का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में उपस्थित देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला ने केंद्र के इस अभियान की जमकर प्रशंसा की है। इन दोनों उद्योगपतियों का मानना है कि इस अभियान से देश में विकास की गति तीव्र होगी। अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी अगले डेढ़ वर्ष में सवा लाख रोजगार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मोदी का प्र मं बनना देश का सौभाग्य है, वो सपने देखते हैं और उसे पूरा करते हैं. और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम में प्राय: तीस देशों के उद्योगपति भाग ले रहे हैं।
मेक इन इंडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देश में विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए 25 क्षेत्रों की पहचान की है। सरकार ने ऐसे प्रमुख उद्योग क्षेत्र ऑटोमोबाइल, रसायन, सूचना तकनीक, दवा, कपड़ा, बंदरगाह, उड्डयन, चमड़ा, पर्यटन-हॉस्पिटैलिटी और रेलवे जैसे क्षेत्र चुने हैं, जिनमें भारत भविष्य में विनिर्माण केंद्र के क्षेत्र से विश्व भर में 
अग्रणी देश बन सकता है। 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक