Pages

Tuesday, November 4, 2014

दिल्ली विधानसभा भंग, चुनाव जनवरी में?

दिल्ली विधानसभा को, राष्ट्रपति ने भंग किया, चुनाव जनवरी में?

डॉ हर्षवर्धन, सतीश उपाध्याय और प्रभात झा (फाइल फोटो)
युदस नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर भंग करने से, राष्ट्रीय राजधानी में नये चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ और फरवरी में ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के गिरने के बाद से यहां बनी राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गयी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र’’ की विधान सभा को तत्काल प्रभाव से 4 नवम्बर मंगलवार को भंग कर दिया। 
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस के साथ बातचीत कर, सरकार बनाने में इन तीनों दलों के असमर्थता व्यक्त करने की अपनी जानकारी भेजी थी।दिल्ली में अब अधिसूचना जारी होने पर विधानसभा चुनाव 2015 के आरम्भ में हो सकते हैं, जबकि विधानसभा की तीन सीटों के लिए 25 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया को चुनाव आयोग ने आज रद्द कर दिया। इस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने का आज अंतिम दिन था। भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और दिल्‍ली में अपना मु मं प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 
देश की श्रेष्ठ प्रतिभा, प्रबंधन पर राजनिति के ग्रहण की परिणति दर्शाने का प्रयास | -तिलक संपादक
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं |
देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता |
आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे! धन्यवाद -तिलक संपादक